हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में चोरी की नीयत से घुसे युवक को दबोचकर किया पुलिस के हवाले
सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि आश्रम में चोरी की नीयत से घुसे नशे में धुत युवक को लोगों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द किया है। शनिवार की रात कस्बे के तपोभूमि आश्रम में चोरी की नीयत से घुसे अनीश पुत्र भूरा निवासी टीहर थाना बिवांर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने रविवार को इसे शांतिभंग के आरोप में न्यायालय भेजा है।