भोरे: इमलिया चार मोहानी के पास पुलिस ने की कार्रवाई, 10 पीस शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार; एक बाइक जब्त
भोरे थाना क्षेत्र के इमलिया चार मोहानी के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने कार्रवाई कर 10 पीस शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बाइक को जब्त किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक में शराब लेकर जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार की शाम 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजा गया।