भोरे: भोरे एस्सार पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच के दौरान पिकअप से विदेशी शराब बरामद, उत्तर प्रदेश का चालक गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के एस्सार पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक पिकअप में तहखाना बनाकर रखा गया 342.360 लीटर विदेशी शराब को बरामद कर उत्तरप्रदेश के चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक यह शराब उत्तरप्रदेश से मीरगंज जा रही थी। जिसे पुलिस ने रस्ते में ही पकड़ लिया। मामले में पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।