भोरे: लखराव के खेल मैदान में पुलिस, पत्रकार और जनप्रतिनिधियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन, SDM और SDPO ने किया उद्घाटन
भोरे थाना क्षेत्र के लखराव स्थित खेल मैदान में सोमवार की दोपहर दो बजे बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के मौके पर पुलिस एवं पत्रकार और जनप्रतिनिधि के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मैच में पहले बल्ले बाजी पुलिस टीम ने 16 ओवर में 227 का लक्ष्य दिया।