गुना नगर: शहर के बीच गुनिया नदी का गहरीकरण व चौड़ीकरण, कलेक्टर व अन्य ने की पूनिया नदी पदयात्रा पार्ट 2
गुना शहर के बीच से निकली गुनिया नदी के साफ सफाई गहरीकरण चौड़ीकरण का कार्य जारी है। 12 अप्रैल को कलेक्टर सहित अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों ने गुनिया नदी पदयात्रा पार्ट 2 की। 2 3 सप्ताह से चल रहे कार्य का निरीक्षण कर कलेक्टर केके कन्याल ने कहा, गुनिया नदी अब पहले से साफ और चौड़ी दीखने लगी है। जल्दी हमारी गुनिया नदी साफ स्वच्छ होगी।