रूपवास: रूपवास में मडोली ग्रामीण सेवा शिविर में मनाया गया बेटी का जन्मोत्सव
रूपवास। मडोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में महिला अधिकारिता विभाग ने अनूठी पहल की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी को जन्म देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विभाग ने नवजात बेटियों की माताओं को बेटी जन्मोत्सव का बधाई संदेश पत्र प्रदान किया।