कोरांव: तहसीलदार रोशनी सोलंकी की अध्यक्षता में कोरांव में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 270 शिकायतों में से 8 का हुआ निस्तारण
शनिवार को कोरांव तहसील मुख्यालय के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नवागंतुक तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने की। इस दौरान कुल 270 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार सोलंकी ने शेष सभी शिकायतों को गंभीरता से और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।