चानन: जानकीडीह बेलदरिया गांव से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
बन्नू बगीचा थाना के पुलिस ने जानकीडीह बेलदरिया गांव में छापेमारी कर बन्नू बगीचा थाना कांड संख्या 21/26 मारपीट मामले में इसी गांव के रहने वाले मुनीलाल मंडल के पुत्र सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है.जिसे गुरुवार अपराह्न 2:30 बजे बन्नू बगीचा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 31 मार्च 2026 को अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था.मामले में 5 नामजद हैं.