डिंडौरी: तहसील मुख्यालय बजाग के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन
तहसील मुख्यालय बजाग के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर विधि विधान अनुसार गुरुवार दोपहर 2:00 बजे से पवन पुत्र हनुमान की विशेष पूजा पाठ करते हुए जन्मोत्सव मनाया गया। गौरतलब है कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर महाबली संकट मोचन हनुमान की पूजा पाठ करने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने भंडारे के प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।