सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, मुल्क की सलामती के लिए उठे हाथ, बच्चे-बूढ़ों ने गले मिलकर कहा ईद मुबारक
सुल्तानपुर में ईद-उल-फितर का त्यौहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। घरहां मोहल्ले में सुबह 9 बजे ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई, जिसमें शहर काजी मौलाना अब्दुल लतीफ ने हजारों मुसलमानों को नमाज अदा कराई। ख़ैराबाद की मस्जिद मीर बंदे हसन में मौलाना बबर अली खां ने शिया समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद, एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी प्रशांत सिंह और अन्य