सुल्तानपुर: गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट के मामले में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का रविवार रात 11 बजे मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शादी 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे।आरोप है कि पति अरमान, ससुर वसीउल्ला, सास किसमतुल निशा, देवर रमजान और दो ननद लगातार डिमांड कर रहे थे। वे गाड़ी, फ्रिज, कूलर और एक बीघा