सुल्तानपुर: हिंदू नववर्ष पर सुल्तानपुर में RSS का पथ संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, नगरवासियों ने की पुष्पवर्षा
सुल्तानपुर में रविवार शाम 5बजे हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया। नगर कार्यवाह अजय जी के नेतृत्व में निकले इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए।पथ संचलन की शुरुआत गभड़िया स्थित किशोरी वाटिका से हुई। यह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 के अवसर पर आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों का जुलूस अमहट चौराहे से