बिजनौर: गांव कोहरपुर के जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Jan 9, 2025 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कोहरपुर के जंगल में बृहस्पतिवार बुधवार की रात्रि करीब 1:00 बजे युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। तलाश करते-करते परिजन जंगल पहुंचे तो वह पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह घर से 24 घंटे से गायब था। फिलहाल घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है