झज्जर: अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा गया
थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन के आदेशानुसार अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के निर्देश।