सदर: सावन सोमवार पर वाराणसी पुलिस की तत्परता से लापता किशोरी घंटों में सकुशल मिली
वाराणसी। सावन के प्रथम सोमवार पर वाराणसी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का उदाहरण देखने को मिला। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शंकुल धारा पोखरा निवासी 17 वर्षीय प्रीति राजभर किसी बात से नाराज़ होकर घर से चली गई थी। परिजनों की सूचना पर खोजवा चौकी पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।