बीना: तहसील प्रांगण में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का मंत्री करेंगे लोकार्पण, समय सीमा के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा
Bina, Sagar | Feb 6, 2026 तहसील प्रांगण में करोड़ों की लागत से प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य जारी है। लेकिन अधिकारियों के प्रयास के बावजूद भी ठेकेदार प्रशासनिक भवन का काम समय सीमा में पूरा नहीं कर सके। जबकि पूर्व में विधायक निर्मला सप्रे के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कई बार मौके का निरीक्षण किया जा चुका है। और ठेकेदार को जल्द भवन तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।