39 वर्षीय गोपाल पिता सोहन आदिवासी निवासी ग्राम माला सुनती जो गुरुवार को मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और गिरने से मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर भानगढ़ थाने से असी कमलेश सिंह धुर्वे जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। वही पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।