ग्राम भरचा स्थित शिव मंदिर में नशेड़ी आरोपी ने मंदिर में मौजूद प्रतिमाओं को खंडित किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी शिवराज को गिरफ्तार किया है। घटना से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। और गुरुवार को चक्का जाम कर दिया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी को पुलिस गांव में घुमाए। पुलिसकी समझाइश के बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया।