इटावा: बच्ची से दुष्कर्म के चार साल पुराने मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने ₹1 लाख का जुर्माना लगाया
Etawah, Etawah | Oct 21, 2026 विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट राखी चौहान ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के चार साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर बुधवार शाम 5 बजे आरोपित को दोषी पाया। दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने उस पर एक लाख रुपया का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भोगना पडेगा।