चोरी की घटनाओं को लेकर थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन ने लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। आमजन से अपील की गई कि घर-दुकान सुरक्षित रखें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस हर घटना पर सख्त कार्रवाई करेगी।