दतिया: सोनागिर मंदिर में चांदी की मूर्ति व सिंहासन चोरी, 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, साइबर सेल जांच में जुटी, एसआईटी गठित
Datia, Datia | Apr 7, 2026 सोनागिर पहाड़ी स्थित जैन मंदिर नंबर 57 में चांदी की मूर्ति और सिंहासन चोरी की घटना को 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर कीमती चांदी की मूर्ति, सिंहासन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।