गंगधार झालावाड़
चौमहला कॉलेज की बदहाली: 723 छात्रों का भविष्य सिर्फ 1 शिक्षक के भरोसे!
झालावाड़ के चौमहला महाविद्यालय से शिक्षा व्यवस्था की एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। जहां 723 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक सहायक आचार्य (शिक्षक) उपलब्ध हैं, जिन्हें पढ़ाने के साथ-साथ कार्यवाहक प्राचार्य का कार्यभार भी संभालना पड़ रहा है।स्वीकृत 3 में से 2 प्रोफेसर प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर हैं।
कॉलेज में साइंस और कॉमर्स फैकल्टी का कोई नामो-निशान नहीं।बीए के बाद पीजी की पढ़ाई के लिए छात्रों को 90 किमी दूर भवानीमंडी जाना पड़ता है।विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहे इस खिलवाड़ के खिलाफ एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपकर स्थाई प्राचार्य, शिक्षकों की नियुक्ति और नए संकाय शुरू करने की मांग उठाई है
#Jhalawar #Dag #Chaumahla #HigherEducation #StudentIssues ABVP RajasthanEducation JhalawarNews SaveEducation CollegeLife RajasthanNews