मुरैना नगर: चंबल नदी में बीचों-बीच बंद हुआ स्टीमर, 100 यात्री और 50 से ज्यादा बाइकें फंसीं
मुरैना के पोरसा क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगरा साहसपुर घाट से चंबल नदी पार कर उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा यात्रियों से भरा स्टीमर बीच नदी में अचानक खराब हो गया। स्टीमर में 50 से ज्यादा मोटरसाइकिल और करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नदी के बीच पहुंचते ही स्टीमर का इंजन बंद हो गया।