डौण्डीलोहारा: जनसमस्या निवारण शिविर में अधिकारियों को संवेदनशीलता से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए
ग्राम संजारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदन का निराकरण का आदेश दिया।