कोंडागांव: एक क्विंटल से अधिक गांजा तस्करी मामले पर कोंडागांव न्यायालय ने आरोपी को सुनाया 10 वर्ष कारावास व एक लाख रुपए का अर्थदंड
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना पुलिस ने 23 जून 2022 की शाम एक व्यक्ति को कार से एक क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया था। मामले पर कोंडागांव विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट उत्तरा कुमार कश्यप न्यायालय में आरोपी युवक पर दोष सिद्ध हो गया है। वहीं आज दोषी युवक शीश बोलदास को 10 साल की सजा और 1 लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया है।