चमोली: न्याय पंचायत लोल्टी में 97 वर्षीय रेवती देवी के हाथों आगमन द्वार का भव्य उद्घाटन
थराली विकासखंड के ग्राम लोल्टी में दीपावली के अवसर पर बुजुर्गों के सम्मान के साथ न्याय पंचायत लोल्टी में नया आगमन द्वार स्थापित किया गया। गांव की 97 वर्षीय रेवती देवी ने उद्घाटन किया, जिसमें ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।