चिनिया: स्कूल गेट पर पहुंचते ही कार के इंजन से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी।
Chinia, Garhwa | Sep 26, 2026 चिनियां। प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के गेट के सामने शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई। रोज की तरह शिक्षक समीर राज अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से विद्यालय पहुंच रहे थे। जैसे ही वह स्कूल के गेट के पास पहुंचे, कार के आगे इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते धुएं के साथ आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं। घटना देख आसपास