चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले रेल कर्मियों का दूसरे दिन भी धरना
वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार से शुरू हुए ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रहा। बुधवार दिन के दो बजे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास क्रू एंड गार्ड लॉबी के सामने अलारसा चक्रधरपुर शाखा के सदस्यों ने दूसरे दिन भी रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।वहीं कई रनिंग कर्मियों ने उपवास रहकर ही अपनी ड्यूटी पूरी की।