कोरांव: कोरांव बाजार में शादी का झांसा देकर कई वर्षों से अवैध संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ युवती ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
कोरांव बाजार में एक युवती ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने पर उसे जबरन दवा खिलाकर बच्चा गिरवा दिया गया। इस संबंध में युवती ने डीसीपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। युवती के अनुसार, कोरांव निवासी एक युवक ने उससे दोस्ती की और घर में अकेला पाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।