अजमेर: अजमेर में 18वां रोजगार मेला आयोजित, 330 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
Ajmer, Ajmer | Jan 24, 2026 वरुण सागर रोड स्थित जीसीए–2 परिसर में शनिवार को 18वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी शामिल हुए और 330 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।