अजमेर: अजमेर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, महिला और उसके साथी पर लगे आरोप
Ajmer, Ajmer | Jan 24, 2026 कोतवाली थाना पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट की रिपोर्ट पर एक महिला और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार महिला ने फेसबुक के जरिए संपर्क कर सहानुभूति के नाम पर रिश्ता बढ़ाया और पत्नी की तरह साथ रहते हुए नकद व ऑनलाइन बड़ी रकम खर्च करवाई।