अजमेर: अजमेर में प्राइवेट बस संचालकों की हड़ताल, करीब 100 बसों का संचालन ठप
Ajmer, Ajmer | Jan 24, 2026 परिवहन विभाग की ओर से की जा रही चालान कार्रवाई और नई गाइडलाइन के विरोध में अजमेर के प्राइवेट बस संचालकों ने जयपुर रोड पर प्रदर्शन कर हड़ताल शुरू कर दी। बस संचालकों का कहना है कि जिन बसों को पहले फिटनेस और बॉडी स्ट्रक्चर के आधार पर पास किया गया, उन्हीं को अब गलत ठहराकर चालान काटे जा रहे है।