पटना ग्रामीण: रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार : पटना रेल एसपी
7 मई2024 को गया रेलवे परिसर से वादी अशोक कुमार मिश्रा का मोटरसाइकिल चोरी हो जाता है जिसके बाद वादी अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में आवेदन देता है. इसके बाद पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुड़ जाती है. इसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए कांड के अनुसंधान में छापेमारी के क्रम में मोहम्मद हुसैन उर्फ राजा को गिरफ्तार करती है.