पटना ग्रामीण: बुद्ध मार्ग स्थित BSNL टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
राजधानी के पटना के बुद्ध मार्ग स्थित BSNL टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस में गुरुवार को अचानक आग लग गई। जिस वक्त आग लगी कर्मचारी ऑफिस के अंदर ही मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही सभी आनन-फानन में बिल्डिंग से बाहर निकले। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से ग्राउंड फ्लोर पर भीषण आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौजूद है। आग बुझाने की कोशिश जारी है।