पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार से ज्यादा लगाव है
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार से ज्यादा लगाव है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार पिछड़ा राज्य है इसीलिए बिहार की स्थिति को जानने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रोड शो कर रहे हैं।