पटना ग्रामीण: हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर मुकेश सहनी का विवादित बयान, कहा: PM और उनके मंत्री बढ़ाये जनसंख्या
देश में पिछले 65 साल के भीतर हिंदुओं की जनसंख्या करीब 8 फीसदी कम होने और मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ने को लेकर देश की सियासत में नया विवाद छिड़ गया है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट मीडिया से बातचीत के दौरान वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने इसको लेकर विवादित बयान दे दिया है।