काशी में देव दीपावली को लेकर मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन के साथ नमो घाट से रविदास तक किया निरीक्षण
वाराणसी। देव दीपावली के भव्य आयोजन को लेकर काशी प्रशासन ने तैयारियों को निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को कमिश्नर एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और एडीएम आलोक वर्मा ने नमो घाट से मोटरबोट द्वारा रविदास घाट तक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, पेंटिंग, ड्रेसिंग और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया।