गोवर्धन: अपना घर आश्रम में समाजसेविका पूनम सिंह ने दिखाई दरियादिली, प्रभुजियों को कराया भोजन
गोवर्धन के अपना घर आश्रम में समाजसेविका द्वारा आश्रम में रह रहे असहाय, निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया इस पुनीत कार्य के दौरान आश्रम का माहौल सेवा और सहयोग की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध जनों ने पूनम सिंह के इस प्रयास की सराहना की।