ऊंचाहार: छेदी का पुरवा कोटिया चित्रा गांव की परचून की दुकान से हजारों की चोरी, मौके से मोबाइल बरामद
ऊँचाहार क्षेत्र के छेदी का पुरवा कोटिया चित्रा गांव स्थित सूची खरौली मार्ग के किनारे परचून की दुकान से सेंध काटकर नकदी समेत हजारों कीमत का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है, शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।दुकानदार बसंतलाल ने बताया कि 3250 की नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ।