सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों की सेवा का कार्य
सतना पूरे देश भर में दिव्यांगजनों को सर्वाधिक मोटराइज्ड ट्राई सिकिल देने वाला जिला
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने की 590 मोटराइज्ड ट्राई सिकिल वितरित
दिव्यांगजनों की सेवा में 11 वर्षो में अब तक 22 हजार 319 उपकरण संसदीय क्षेत्र में वितरित
सतना 19 सितम्बर 2026/#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत उत्थान सेवा फाउंडेशन द्वारा बीटीआई मैदान रीवा रोड #सतना में ओएनजीसी, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी सतना तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से आयोजित विशाल दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री Prahlad Singh Patel ने सतना संसदीय क्षेत्र के चिन्हित दिव्यांगजनों को 590 मोटराइज्ड ट्राई सिकिल एवं अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया। इनमें 354 मोटराइज्ड ट्राई सिकिल का वितरण प्रथम चरण में किया गया। संसदीय क्षेत्र में वर्ष 2016 से लगातार अब तक लगभग 11 करोड रूपये कीमत के मोटराइज्ड ट्राई सिकिल और सहायक उपकरण सतना और मैहर जिले के 22319 दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराये जा चुके है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री Ganesh Singh ने की। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri , विधायक चित्रकूट श्री Surendra Singh Gaharwar , महापौर श्री Yogesh Kumar Tamrakar , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह, स्पीकर नगर निगम श्री राजेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष चित्रकूट विकास प्राधिकरण श्री विजय यादव, एपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अजय सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामखेलावन पटेल, जिलाध्यक्ष सतना श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष मैहर श्री कमलेश सुहाने, ओएनजीसी के महाप्रबंधक श्री नीरज कुमार बंसल, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी की श्रीमती शैला तिवारी और श्री प्रमोद तिवारी, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के श्री सुभाष गुर्जर और श्री सुबोध भण्डारी, उत्थान सेवा फाउण्डेशन के श्री उमेश प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रधान सेवक के रूप में दिव्यांगजनों की सेवा का संकल्प पूरा कर रहे है। इसी कडी में सांसद सतना श्री गणेश सिंह ने भी 11 वर्षो से लगातार दिव्यांगजनों की सेवा की है। उन्होंने इतनी बडी संख्या में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और मोटराइज्ड ट्राई सिकिल उपलब्ध कराने के लिए सांसद सतना श्री गणेश सिंह का अभिनंदन किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री पटेल ने कहा कि उद्योगों के सीएसआर का पैसा अब जरूरत मंद और गरीबों के कल्याण और जन हितैषी कार्यो पर ही खर्च किया जा रहा है। उन्होंने नये श्रम कानूनों का उल्लेख करते हुए बताया कि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे सभी 19 श्रम कानूनों का समाप्त करते हुए अब केवल चार नये कानून और संहिता बनाई गई है। जिनमें स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिकों के भविष्य पर विशेष जोर दिया गया है। श्रम मंत्री ने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भाइयों से अनुरोध है कि वे अपना श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड और संबल कार्ड अवश्य बनवाये। उन्होंने कहा कि इन तीनों कार्ड पर सभी योजनाओं के लाभ की पात्रता होती है। श्रमिक और उसके परिवार की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सरकार ने ली है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों को आगे पढाई के लिए नवीन आईटीआई, विशेष श्रमोदय विद्यालय के अलावा इंजीनियरिंग की पढाई और बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बीएसओडब्ल्यू बोर्ड द्वारा 500 बच्चों को बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने पर 7500 रूपये श्रमिकों के बच्चों के खाते में मासिक रूप से जमा करने की योजना है।
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत एक महीने तक सेवा के कार्य किये जा रहे है। दृढ इच्छा शक्ति के बिना कोई कार्य संभव नहीं हो सकता। सांसद सतना श्री गणेश सिंह के द्वारा दिव्यांगों की सेवा में सतना जिले में किये गये कार्यो से मोटराइज्ड ट्राई सिकिल और सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजन आत्मनिर्भर हुए है और वे अपने खर्चे स्वयं उठा पा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि देश भर में चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में ओएनजीसी की सीएसआर मद से उपलब्ध कराये गए 590 मोटराइज्ड ट्राई सिकिल में से प्रथम चरण में आज 354 दिव्यांगजनों को मुहैया कराये गये हैं। शेष जैसे ही और मोटराइज्ड ट्राई सिकिल प्राप्त होंगी उनका भी वितरण किया जायेगा। सांसद श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से संसदीय क्षेत्र सतना में वर्ष 2016 से लगातार अब तक 22 हजार 319 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गये है। जिनकी कीमत लगभग 11 करोड रूपये से अधिक है। उत्थान सेवा फाउण्डेशन, ओएनजीसी, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी और भगवान महावीर सहायता समिति जयपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के लिए सांसद श्री सिंह ने समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गो के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों के लिए संस्थाओं के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राई सिकिल की बैटरी को दो-तीन साल बाद बदलने की सुविधा भी होनी चाहिए। महापौर श्री योगेश ताम्रकार ने कहा कि पूरे देश में सतना संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक मोटराइज्ड ट्राई सिकिल और अन्य सहायक उपकरण दिव्यांगजनों की सेवा में उपलब्ध कराये गये हैं। अपेक्स बैंक के चेयरमैन महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सांसद सतना श्री गणेश सिंह लगातार 11 वर्षो से दिव्यांगों की सेवा में अनवरत कार्य करते आ रहे है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, कमलेश सुहाने, उत्थान सेवा फाउण्डेशन के उमेश प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
48 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026