अतिथि विद्वान एवं कर्मचारियों के समर्थन में आए शंभुचरण दुबे
सतना। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यरत जनभागीदारी/स्ववित्तीय मद के अतिथि विद्वान, गैर-शैक्षणिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। शनिवार को कर्मचारियों की इस हड़ताल को शंभुचरण दुबे का समर्थन मिला। श्री दुबे ने कन्या महाविद्यालय परिसर में चल रही हड़ताल में पहुंचकर कर्मचारियों से बात की और उनकी मांगों समर्थन करते हुए शासन-प्रशासन से मांगें किए जाने की मांग की। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि स्टाफ कई वर्षों से महाविद्यालय में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ सेवाएं दे रहा है। महंगाई एवं जीवन-यापन की बढ़ती लागत के कारण वर्तमान मानदेय अत्यंत कम है, लेकिन अभी तक मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं हो पाया है।
» शासकीय कन्या महाविद्यालय के जनभागीदारी स्टाफ की हड़ताल जारी
» मानदेय वृद्धि और EPF की मांग को लेकर हैं आंदोलित
क्या हैं मांगें-शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यरत जनभागीदारी/स्ववित्तीय मद के अतिथि विद्वान, गैर-शैक्षणिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जनभागीदारी / स्ववित्तीय मद में कार्यरत सभी शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मानदेय में उचित वृद्धि कर 45,000 रुपये प्रतिमाह EPF सहित किये जाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही शैक्षणिक स्टाफ का वेतन परिलाभ सम्मानजनक निर्धारित किये जाने और जुलाई 2026 से रिवाइज सहित भुगतान किये जाने, जुलाई 2026 से मानदेय में हुई त्रुटि को तत्काल प्रभाव से लागू किये जाने। 25,000 रुपये वेतन पर EPF कटौती नियमानुसार सुनिश्चित कर पात्र कर्मचारियों को EPF का लाभ दिये जाने तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन कलेक्टर रेट के अनुसार निर्धारित किये जाने की मांग कर रहे हैं। स्टाफ ने कहा है कि मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए ताकि वे सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकें।