पूरनपुर: प्रसादपुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में लगी आग, किसानों में मचा हड़कंप
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव प्रसादपुर के पास में स्थित गेहूं के खेत में आग लग गई। यह देख किसानों में हड़कंप मच गया। किसान आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। बताया जा रहा है अभी तक रम्पुरा फकीरे के रहने वाले रामशरण पुत्र राम मूर्ति का लगभग दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई है। वही प्रसादपुर के रहने वाले भजनलाल का भी बताया जा रहा है कि लगभग दो बीघे गेहूं की फसल जल गई है