पूरनपुर: मोहनपुर जप्ती में गन्ने की फसल जोतने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर जप्ती की रहने वाली राजकुमारी पत्नी लालजीत ने बताया कि उसकी गन्ने की फसल खेत में लगी थी। आरोप है कि बादाम सिंह, अनीता देवी, विमला देवी निवासी मटैना कॉलोनी और मुजफ्फरनगर निवासी छोटे लाल ने 31 मार्च रात लगभग 11 बजे गन्ने की फसल को जोत दिया। मामले में पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग।