पूरनपुर: सुपर मार्केट में स्थित आइलेट्स संचालकों ने दंपति को इंग्लैंड भेजने के नाम पर की लाखों रुपये की धोखाधड़ी
शाहजहांपुर के गांव कजरा कजरी निरंजनपुर के रहने वाले रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरनपुर सुपर मार्केट में स्थित एक आइलेट्स संचालकों से स्टडी वीजा पर अपनी पत्नी और खुद को इंग्लैंड भेजने की बात की थी। आरोप है आइलेट्स संचालकों ने 15 लाख 50 हजार रुपए का खर्च बताया था। इस पर पीड़ित ने 7 लाख 91 हजार रुपए अपने बैंक खाते से दिया और 5 लाख रुपए नगद दिया था।