बीघापुर: मलयपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा को डीएम ने सम्मानित किया, BSA ने किया उत्साहवर्धन
Bighapur, Unnao | Dec 25, 2025 बीघापुर तहसील क्षेत्र के मलयपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा द्वारा जिले में आयोजित निबंध प्रतियोगिता लेखन में तृतीय स्थान पाने पर जिलाधिकारी ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 03 बजे विकास भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने छात्रा को सम्मानित किया है।