बीघापुर: बीघापुर पीसीएफ केंद्र के बाहर यूरिया खाद के लिए किसानों में धक्का-मुक्की
Bighapur, Unnao | Dec 23, 2025 गेहूं के फसल में सिंचाई के बाद टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की जरूरत के चलते किसान परेशान है । उसे एक बोरी खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिला प्रशासन पर्याप्त खाद होने का दावा तो कर रहा है किंतु किसानों के बीच खाद पाने को लेकर हायतौबा मची हुई है।बीघापुर पीसीएफ केंद्र पर मंगलवार सुबह से ही सैकड़ो किसानो की भीड़ जुट गई।