ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र में घर से चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो लाख का माल बरामद
पपौंध थाना क्षेत्र के नगर के रहने वाले वीरेंद्र जायसवाल के घर बीते दिनों हुई चोरी मामले पर पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को नगर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है पुलिस ने बताया है की चोरी का कुल मसरूका दो लाख का आरोपी से जप्त किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार की शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर दी है।