ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने मनाई होली, थाना प्रभारी रहे मौजूद
24 घंटे आपकी सेवा में हमेशा तैनात रहने वाली पुलिस ने होली मनाई है, ब्यौहारी पुलिस ने रविवार की सुबह 8:00 बजे से होली मिलन का आयोजन किया जिसमें थाना स्टाफ व थाना प्रभारी शामिल हुए,थाना प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर इस त्यौहार को मनाया है, और एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई गई है।