ब्यौहारी: डोंडा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई की दीवार को गिराया, शिकायत दर्ज
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के डोंडा गांव में जमीनी बात को लेकर भाई-भाई का विवाद हो गया, इस विवाद में भाई ने भाई की ही दीवार को धक्का मार कर गिरा दिया, बड़े भाई का कहना था कि छोटे भाई ने मेरी जमीन पर निर्माण करवाया है। शिकायत पुलिस से की गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है घटना रविवार की शाम 5:00 बजे की है।