ब्यौहारी: सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
कटनी से सिंगरौली रेल मार्ग पर ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के पास सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। दो डिब्बों के बीच लगी कपलिंग टूट जाने से यात्रियों को अचानक झटके लगे, जिससे उनमें घबराहट फैल गई। इस घटनाक्रम ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना रविवार की सुबह 9 बजे की है।,,,